बिहार में कोरोना ने ली 4 और लोगों की जान, मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 62

Edited By Ramanjot, Updated: 29 Jun, 2020 01:44 PM

corona killed 4 more people in bihar

बिहार में कोरोना महामारी ने चार और लोगों की जान ले ली है। इसके साथ ही राज्य में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 62 हो गया है।

पटनाः बिहार में कोरोना महामारी ने चार और लोगों की जान ले ली है। इसके साथ ही राज्य में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 62 हो गया है।

जानकारी के अनुसार, पटना में एक 78 वर्षीय व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं रोहतास में 40 वर्षीय, नवादा में 58 वर्षीय के व्यक्ति और 55 साल की एक महिला की मौत हो गई। इसके अलावा रविवार को कुल 245 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, जिसके बाद राज्य में मरीजों की संख्या बढ़कर 9224 हो गई।

बता दें कि राज्य में 2 लाख 5 हजार 832 नमूनों की जांच हो चुकी है। वहीं पिछले 24 घंटों में 226 मरीज स्वस्थ हो गए। इसके साथ ही राज्य में कोरोना को मात देने वालों की संख्या 7156 हो गई है। राज्य में अभी कोरोना के 1858 एक्टिव मरीज हैं जिनका इलाज चल रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!