सारण में अपराधियों ने की व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, शादी समारोह वापस लौट रहा था युवक

Edited By Diksha kanojia, Updated: 11 May, 2022 05:10 PM

criminals stabbed a person to death in saran

पुलिस मंगलवार को बताया कि सोमवार की देर रात सुम्भा पूरब टोला गांव निवासी राधा सिंह का 35 वर्षीय पुत्र नवल किशोर कुशवाहा एक शादी समारोह से शामिल होकर अपने घर मोटरसाइकिल से वापस लौट रहा था। इसी दौरान रामचौरा गांव के समीप मोटरसाइकिल लूटने की नीयत से...

 

छपराः बिहार में सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र में अपराधियो ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी।

पुलिस मंगलवार को बताया कि सोमवार की देर रात सुम्भा पूरब टोला गांव निवासी राधा सिंह का 35 वर्षीय पुत्र नवल किशोर कुशवाहा एक शादी समारोह से शामिल होकर अपने घर मोटरसाइकिल से वापस लौट रहा था। इसी दौरान रामचौरा गांव के समीप मोटरसाइकिल लूटने की नीयत से अपराधियों ने उसे घेर लिया। विरोध करने पर अपराधियो ने युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!