मुखिया के प्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या, बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ाकर मारी 10-12 गोलियां

Edited By Ramanjot, Updated: 15 Sep, 2026 03:42 PM

chief s representative murdered in broad daylight

​​​​​​​मृतक के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 16 आपराधिक मामले दर्ज थे। उसके विरुद्ध बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम (CCA) भी लागू किया गया था।" पुलिस ने बताया कि हत्या के कारणों और घटना की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए मामले की जांच जारी है।

मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा जिले में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार शाम जिले के नया टोला चौक पर हुई। मृतक की पहचान मधेपुरा के पुरैनी थाना क्षेत्र के योगीराज गांव निवासी विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता के रूप में हुई है। 

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) पवन कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, "मेहता सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे नया टोला मध्य विद्यालय मैदान में चल रहे चहारदीवारी निर्माण कार्य का निरीक्षण करने अपनी मोटरसाइकिल से पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब छह बजे जब वह वहां से लौट रहे थे, तभी मोटरसाइकिल सवार पांच से सात अज्ञात बदमाशों ने उन्हें बाइक से गिरा दिया और करीब 200 मीटर तक पैदल दौड़ाकर उन पर 10 से 12 राउंड गोलियां चलाईं।" 

पुलिस के अनुसार, परिजन उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मृतक को कितनी गोलियां लगी थीं। मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने बताया, "मेहता की भाभी गांव की मुखिया हैं और वह उनके प्रतिनिधि के तौर पर इलाके में चल रहे विभिन्न कामों की देखरेख करते थे। 

मृतक के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 16 आपराधिक मामले दर्ज थे। उसके विरुद्ध बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम (CCA) भी लागू किया गया था।" पुलिस ने बताया कि हत्या के कारणों और घटना की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए मामले की जांच जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!