Edited By Harman, Updated: 06 Apr, 2026 10:29 AM

बिहार के गोपालगंज जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी की टेबल फैन से पीट-पीटकर नृशंस हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम और तनाव का माहौल है।
Bihar Crime News : बिहार के गोपालगंज जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी की टेबल फैन से पीट-पीटकर नृशंस हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम और तनाव का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के कटेया थाना अंतर्गत एक गांव की है। आरोपी पिता और उसकी नाबालिग बेटी घर में अकेले रहते थे। कुछ वर्ष पूर्व बच्ची की माता का निधन हो गया था, जिसके बाद परवरिश की जिम्मेदारी पिता पर ही थी। शनिवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आक्रोश में आकर पिता ने घर में रखे टेबल फैन से बेटी के सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पड़ोसियों ने जब घर से आ रही चीखें सुनीं, तो वे तुरंत वहां पहुँचे, लेकिन तब तक बच्ची दम तोड़ चुकी थी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
इधर घटना की सूचना मिलते ही कटेया थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना हुआ वह टेबल फैन भी जब्त कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
पुलिस की प्राथमिक जांच में इस हत्याकांड के पीछे कथित प्रेम प्रसंग को लेकर उपजा विवाद सामने आ रहा है। हालांकि, पुलिस अन्य पहलुओं पर भी बारीकी से जांच कर रही है। इस अमानवीय कृत्य के बाद गांव के लोग स्तब्ध और आक्रोशित हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।