Edited By Nitika, Updated: 09 Apr, 2023 10:37 AM

बिहार में नीतीश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 36 और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 26 अधिकारियों का तबादला किया है।
पटनाः बिहार में नीतीश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 36 और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 26 अधिकारियों का तबादला किया है। वहीं बिहार प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति मिलने के बाद दिनेश कुमार को पश्चिम चंपारण का डीएम बनाया गया है।

बिहार प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति मिलने के बाद दिनेश कुमार को पश्चिम चंपारण का डीएम बनाया गया है। दिनेश कुमार राय लंबे समय तक नीतीश कुमार के आप्त सचिव रहे थे। वर्तमान में गृह विभाग के संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित थे। सरकार ने अब उन्हें पश्चिम चंपारण का जिलाधिकारी बनाया है।

इन IAS अधिकारियों को भी बनाया गया DM
वहीं आईएएस अधिकारी कुंदन कुमार को पूर्णिया, अमित कुमार पांडे को खगड़िया, अंशुल अग्रवाल को बक्सर, विजय प्रकाश मीणा को मधेपुरा, वैभव चौधरी को सहरसा, रामशंकर को शिवहर, सावन कुमार को कैमूर, जे प्रियदर्शनी को शेखपुरा, वर्षा सिंह को अरवल, मुकुल कुमार गुप्ता को सीवान, रवि प्रकाश को कटिहार, सुहर्ष भगत को औरंगाबाद, अमर समीर को सारण और सौरव जोरवाल को पूर्वी चंपारण का जिलाधिकारी बनाया गया है।