Crime News:मोतिहारी में जाली नोट बरामद, 38 हजार की Fake Currency के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Edited By Harman, Updated: 21 Aug, 2025 09:46 AM

east champaran one arrested with fake indian currency worth 38 thousand

बिहार के पूर्वी चंपारण जिला में 38 हजार के जाली भारतीय नोट बरामद किए गए है और इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पूर्वी चंपारण: बिहार के पूर्वी चंपारण जिला में 38 हजार के जाली भारतीय नोट बरामद किए गए है और इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई

बंजरिया थाना क्षेत्र के सिंधिया सागर गुलेरी पिपल सीमेंन्ट गोदाम के पास से एक संयुक्त अभियान में बुधवार को 500 रूपये के कुल 76 जाली भारतीय नोट (38,000) बरामद किए गए। पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि थानाध्यक्ष छौड़ादानों एवं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) पिपराकोठी के माध्यम से पूर्व सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति बंजरिया थाना क्षेत्र के जनेरवा ग्राम से भारतीय जाली नोट लेकर मोतिहारी शहर की तरफ जाने वाला है।

थानाध्यक्ष छौड़ादानों, एसएसबी और पिपराकोठी थाना एवं एसआईटी टीम के सहयोग से बंजरिया थाना क्षेत्रवासी अदालत मियां के पुत्र मंजर मियां को 38 हजार के जाली भारतीय नोट के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस सम्बंध में बंजरिया थाना कांड सं0-444/25 दर्ज कर कारर्वाई की जा रही है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!