Edited By Harman, Updated: 14 Aug, 2025 12:26 PM

बिहार के नालंदा से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने निर्ममता के साथ अपने पुत्र को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद शव को गंगा नदी में फेंक दिया।
Nalanda Crime News: बिहार के नालंदा से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने निर्ममता के साथ अपने पुत्र को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद शव को गंगा नदी में फेंक दिया।
पिता को था शक बेटे के हैं सौतेली मां से अवैध संबंध
मिली जानकारी के अनुसार, घटना हरनौत थाना क्षेत्र के मुढ़ारी गांव की है। मृतक पुत्र की पहचान 23 वर्षीय पिंटू कुमार के रूप में हुई है। आरोपी पिता की पहचान श्याम राम के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आरोपी श्याम राम ने तीन शादियां करवाई थी। मृतक पिंटू कुमार पहली पत्नी की संतान है। श्याम राम की पहली पत्नी ने खुदकुशी कर ली, जिसके बाद दूसरी शादी की, वो पत्नी भी छोड़ कर चली गई। फिर तीसरी शादी की। बताया जा रहा है कि पिता श्याम राम को शक था कि उसके पुत्र पिंटू कुमार के अपनी सौतेली मां से अवैध सम्बंध है। इसी शक के चलते पिता श्याम राम ने अपने भाई के साथ योजना बनाकर पुत्र पिंटू कुमार को मार डाला और उसके बाद हत्या की किसी को भनक न लगे, शव गंगा में बहा दिया।
पुलिस ने आरोपितों को किया गिरफ्तार
वहीं पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने श्याम राम और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उन्होंने हत्या की बात कबूल कर ली। साथ ही इस हत्या में शामिल चाचा को भी पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस एनडीआरएफ की मदद से गंगा घाट में पिंटू कुमार के शव को खोजने में जुटी हुई है।