Road Accident: आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर, हादसे में 2 की मौत

Edited By Harman, Updated: 09 Dec, 2024 12:04 PM

fierce collision between two bikes on ara sasaram state highway

आरा में रविवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दरअसल आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर दो बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार दोनों चालकों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

आरा: आरा में रविवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दरअसल आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर दो बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार दोनों चालकों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुर के हसन बाजार थाना क्षेत्र के तरारी मोड़ के पास की घटना है। मृतकों में बक्सर के नावानगर गांव निवासी उमेश सिंह  और पीरो थाना क्षेत्र के चतुर्भुजी बरांव गांव निवासी मोनू सिंह शामिल हैं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार,एक बाइक पर सवार होकर उमेश सिंह रोहतास के बिक्रमगंज से शिव चर्चा कर वापस पटना लौट रहे थे। वहीं सामने से दूसरी बाइक पर सवार मोनू सिंह बिक्रमगंज जा रहे थे। इसी दौरान तरारी मोड़ के पास दोनों बाइक की आपस में सीधी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए।

वहीं स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच दोनों व्यक्तियों को तत्काल पीरो अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद दोनों के घरों में कोहराम मच गया है।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!