वैशाली में छापेमारी के दौरान 40 लाख रुपए की विदेशी शराब बरामद, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

Edited By Ramanjot, Updated: 12 Apr, 2022 12:50 PM

foreign liquor worth 40 lakh rupees recovered in vaishali

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात समसपुरा गांव स्थित एक ठिकाने पर छापेमारी की गई। इस दौरान मौके से एक ट्रक और पिकअप वैन पर लदी हरियाणा निर्मित 350 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से किसी को गिरफ्तार नहीं...

हाजीपुरः बिहार में वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र से पुलिस ने 377 कार्टन विदेशी शराब बरामद की।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात समसपुरा गांव स्थित एक ठिकाने पर छापेमारी की गई। इस दौरान मौके से एक ट्रक और पिकअप वैन पर लदी हरियाणा निर्मित 350 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

सूत्रों ने बताया कि जसपरहा गांव स्थित एक ठिकाने से हरियाणा निर्मित 27 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई है। बरामद कुल 377 कार्टन विदेशी शराब की कीमत करीब 40 लाख रूपए है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!