समस्तीपुर में ट्रक से कई लाख रुपए की विदेशी शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 09 May, 2022 05:34 PM

foreign liquor worth several lakh rupees recovered from in samastipur

पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने बताया कि जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापा मारकर एक ट्रक से 11 हजार 287 विदेशी शराब की बोतल बरामद की है। उन्होंने बताया कि एक अन्य छापेमारी में जिले के विभूतिपुर थाने के खदियाही गांव से पुलिस ने 406 लीटर...

समस्तीपुरः बिहार में समस्तीपुर जिले के सोमवार को अवैध शराब की बरामदगी के लिए की गई विशेष छापेमारी में पुलिस ने कई लाख रुपए मूल्य की 11 हजार से अधिक विदेशी शराब की बोतल बरामद कर चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने बताया कि जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापा मारकर एक ट्रक से 11 हजार 287 विदेशी शराब की बोतल बरामद की है। उन्होंने बताया कि एक अन्य छापेमारी में जिले के विभूतिपुर थाने के खदियाही गांव से पुलिस ने 406 लीटर शराब बरामद किया।

हृदयकांत ने बताया कि इस मामले में हरियाणा के पानीपत निवासी एवं ट्रक चालक संदीप सिंह और खलासी अब्दुल खान समेत चार शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!