बक्सर से जब्त हुई भारी मात्रा में विदेशी शराब, 4 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 12 Jan, 2021 06:41 PM

foreign smuggler seized from buxar 4 smugglers arrested

बिहार में बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त कर चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से शराब की खेप इटाढ़ी के इलाके में लाई जा रही है।

 

बक्सरः बिहार में बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त कर चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से शराब की खेप इटाढ़ी के इलाके में लाई जा रही है।

इसी आधार पर रविवार की देर रात बक्सर-इटाढ़ी रोड पर घेराबंदी की गई। इस दौरान इटाढ़ी की तरफ से एक पिकअप आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस की टीम ने जब पिकअप को रोककर तलाशी ली तब पिकअप वैन खाली मिला लेकिन उसमें से शराब की गंध आ रही थी। पिकअप चालक ने पूछताछ के दौरान बताया कि शराब का कार्टन इटाढ़ी थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव में सत्येंद्र चौधरी के घर उतारकर आ रहा है।

सूत्रों ने बताया कि पिकअप चालक के बताए गए ठिकाने पर छापेमारी के दौरान मौके से 87 कार्टन में रखी गयी 4176 बोतल शराब बरामद की गई। इसक अलावा मौके से 11 हजार रुपए नकद भी बरामद किये गये। पुलिस ने सत्येंद्र चौधरी और उसकी पत्नी पूनम देवी के साथ ही पिकअप के चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया। पिकअप चालक मनोज कुमार मौर्या और खलासी मोहम्मइ सुबू उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के सरायखाजी थाने के कोटवार के निवासी हैं। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!