बिहार के पूर्व मंत्री नियेल तिर्की का निधन, रिम्स के ट्रामा सेंटर में ली अंतिम सांस

Edited By Diksha kanojia, Updated: 14 Apr, 2021 05:16 PM

former bihar minister niall tirkey dies

प्रदेश कांग्रेस भवन में आज बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की जयंती मनाने के लिए समारोह आहूत किया था, इस बीच पूर्व विधायक नियेल तिर्की के निधन की खबर मिलने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव,विधायक दल नेता आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष केशव...

 

रांचीः एकीकृत बिहार के पूर्व मंत्री और सिमडेगा के पूर्व विधायक नियेल तिर्की का बुधवार को रांची में निधन हो गया। सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2000 और 2005 में कांग्रेस टिकट पर निर्वाचित हुए नियेल तिर्की ने बुधवार को ग्यारह बजे के करीब रांची स्थित रिम्स के ट्रामा सेंटर में अंतिम सांस ली।

प्रदेश कांग्रेस भवन में आज बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की जयंती मनाने के लिए समारोह आहूत किया था, इस बीच पूर्व विधायक नियेल तिर्की के निधन की खबर मिलने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव,विधायक दल नेता आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव, डा राजेश गुप्ता छोटू और वरिष्ठ नेता निरंजन पासवान समेत अन्य नेताओं ने नियेल तिर्की को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उरांव ने नियेल तिर्की के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि अलग झारखंड राज्य से संघर्ष और बिहार विधानसभा में अलग झारखंड राज्य गठन को लेकर विधेयक पारित कराने में नियेल तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने जोरशोर से अलग राज्य की वकालत की और अलग झारखंड राज्य गठन के लिए उन्होंने मंत्री पद त्यागना भी उचित समझा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!