कांग्रेस को बड़ा झटका, बिहार युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तरुण कुमार ने थामा BJP का दामन

Edited By Ramanjot, Updated: 15 Nov, 2021 10:40 AM

former bihar youth congress president tarun kumar joins bjp

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की मौजूदगी में रविवार को यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह में तरुण कुमार ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इसके बाद...

पटनाः बिहार युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तरुण कुमार रविवार को अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की मौजूदगी में रविवार को यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह में तरुण कुमार ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इसके बाद तरुण कुमार के साथ ही शामिल हुए अन्य नेताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

इस मौके पर संजय जायसवाल और नित्यानंद राय ने कहा कि तरुण कुमार के साथ ही बड़ी संख्या में पार्टी में शामिल हुए नेताओं से संगठन को और मजबूती मिलेगी। राज्य के लोगों का कांग्रेस से मोहभंग हो चुका है और इसी का परिणाम है कि बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं नेता भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। तरुण कुमार के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!