फ्रेंचाइजी के नाम पर 44 लाख की ठगी! गुरुग्राम से पति-पत्नी गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 25 Mar, 2026 01:40 PM

fraud of 44 lakhs in name of franchise couple arrested in gurugram

बिहार में फ्रेंचाइजी और निवेश के नाम पर ठगी के मामले में राहुल कालरा और रुचिका कालरा को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर पटना लाया गया।

Bihar News: बिहार में फर्जी फ्रेंचाइजी और निवेश के नाम पर ठगी के मामले में हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार पति-पत्नी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

पुलिस के अनुसार, आरोपियों को पिछले दो दिनों में गिरफ्तार किया गया और ट्रांजिट रिमांड पर पटना लाया गया। आरोपियों की पहचान राहुल कालरा और उसकी पत्नी रुचिका कालरा के रूप में हुई है, जिनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी थे। पटना की पुलिस अधीक्षक (सेंट्रल) दीक्षा ने कहा, ''यह मामला मूल रूप से 31 दिसंबर को गांधी मैदान पुलिस थाने में दर्ज किया गया था। 

यह भी पढ़ें-  BJP नेता के करीबी की निर्मम हत्या, अपराधियों ने बेटे के सामने पिता पर बरसाईं गोलियां, इलाके में दहशत

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसे फ्रेंचाइजी दिलाने के बहाने 44 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई और उसने अपनी प्राथमिकी में तीन आरोपियों का नाम लिया।'' उन्होंने कहा कि पुलिस को गांधी मैदान, पाटलिपुत्र और श्री कृष्णा पुरी पुलिस थानों में इसी तरह के मामले दर्ज मिले हैं, जहां आरोपियों ने कथित तौर पर एक समान कार्यप्रणाली का पालन किया था। 

यह भी पढ़ें- आधी रात को हाईवे पर मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में 2 कुख्यात लुटेरे ढेर, पैर में लगी गोली

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!