गणेश चतुर्थी 2023: पटना में मुंबई से मंगवाई गई गणपति की प्रतिमा, चंद्रयान-3 पर रखा गया पंडाल का थीम

Edited By Swati Sharma, Updated: 19 Sep, 2023 01:43 PM

ganpati idol brought from mumbai in patna

पूरे देश में आज गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जा रही है। वहीं, बिहार में भी इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी पटना में कई जगहों पर भगवान गणेश की पूजा के पंडाल बनाए गए हैं, लेकिन विशेष आकर्षण महाराष्ट्र मंडल द्वारा आयोजित पूजा का है। इस...

पटनाः पूरे देश में आज गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जा रही है। वहीं, बिहार में भी इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी पटना में कई जगहों पर भगवान गणेश की पूजा के पंडाल बनाए गए हैं, लेकिन विशेष आकर्षण महाराष्ट्र मंडल द्वारा आयोजित पूजा का है। इस बार महाराष्ट्र मंडल ने मुंबई के लालबाग के राजा के तर्ज पर मूर्ति मंगवाई है।

PunjabKesari

बता दें कि महाराष्ट्र मंडल द्वारा आयोजित पूजा पंडाल को भव्य रूप में सजाया गया है। गणपति की प्रतिमा को मुम्बई से मंगाया गया है। पूजा पंडाल का थीम चंद्रयान 3 पर आधारित है, जिसमें विक्रम लैंडर और प्रज्ञान को दिखाया गया है। भगवान गणेश की प्रतिमा का मुकुट हीरे का है, जिसकी कीमत लाखों में हैं। महाराष्ट्र मंडल द्वारा आयोजित गणेश पूजा को पटना में 50 सालों से मराठी लोगों के द्वारा मनाया जाता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!