बिहार की बहू बनी जर्मन गर्ल... सात समंदर पार आकर नवादा के युवक से रचाई शादी, 3 साल में परवान चढ़ा प्यार

Edited By Nitika, Updated: 07 Mar, 2022 04:25 PM

germany girl got married with nawada boy

बिहार के नवादा जिले से एक बार फिर अनोखी शादी का मामला सामने आया है, जहां पर प्यार एक लड़की को सात समंदर पार खींच लाया। जर्मन की लड़की ने बिहार आकर नवादा के युवक से शादी रचा ली।

नवादाः बिहार के नवादा जिले से एक बार फिर अनोखी शादी का मामला सामने आया है, जहां पर प्यार एक लड़की को सात समंदर पार खींच लाया। जर्मन की लड़की ने बिहार आकर नवादा के युवक से शादी रचा ली। इस दौरान उसने कहा कि भाषा और कल्चर में अंतर पर प्यार बड़ा है। वहीं शादी में शरीक हुए लोगों ने कहा कि आज दुनिया बदल रही है। ऐसे में हम सब को बदलना होगा।

जानकारी के अनुसार, मामला नवादा जिले के नरहट प्रखंड का है, जहां पर बेरोटा के सत्येंद्र कुमार और जर्मनी की लारिसा बैल्ज के बीच पिछले 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लारिसा अपनी शादी के लिए स्पेशल वीजा लेकर भारत आई। उनके माता-पिता को वीजा नहीं मिल पाया, जिस कारण वह शादी में शामिल नहीं हो पाए। सत्येंद्र का पूरा परिवार और गांव वाले इस शादी के गवाह बने।

वहीं राजगीर स्थित एक होटल में शादी की सारी रस्में की गई। लारिसा को न तो हिंदी आती है और ना ही वह विधि-विधान जानती हैं, लेकिन जब विवाह समारोह शुरू हुआ तो उसने वह सारी रस्में निभाई। बता दें कि सत्येंद्र कैंसर पर शोध करने के लिए स्वीडन गए थे। वे वहां स्किन कैंसर पर शोध कर रहे थे, जबकि लारिसा बेंज प्रोस्टेट कैंसर पर रिसर्च कर रही थी। इस दौरान 2019 में दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!