Edited By SHUKDEV PRASAD, Updated: 25 Mar, 2026 04:57 PM

ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब सोने की कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय हालात के चलते सोना एक बार फिर निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है।
Gold Price Today: ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब सोने की कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय हालात के चलते सोना एक बार फिर निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव दोपहर तक करीब 3.78% की तेजी के साथ 1,44,165 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,38,912 रुपये पर बंद हुआ था, जिससे साफ है कि बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ है।
IBJA के मुताबिक तेजी, दोपहर तक रेट में बड़ा उछाल
Indian Bullion and Jewellers Association के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बुधवार सुबह 24 कैरेट सोने का रेट 1,40,420 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो दोपहर तक बढ़कर 1,44,643 रुपये हो गया।
इसी तरह अन्य कैरेट के सोने में भी तेजी देखी गई। 23 कैरेट सोना 1,44,064 रुपये, 22 कैरेट 1,32,493 रुपये, 18 कैरेट 1,08,482 रुपये और 14 कैरेट 84,616 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।
बिहार में क्या है सोने का ताजा भाव?
बिहार में भी सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। राजधानी Patna में 24 कैरेट सोना 1,46,720 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,34,500 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,10,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। इसके अलावा Muzaffarpur, Bhagalpur और Gaya जैसे शहरों में भी रेट लगभग इसी ट्रेंड पर बने हुए हैं, जहां स्थानीय बाजार के हिसाब से मामूली अंतर देखा जा सकता है।
इस साल का हाई लेवल भी याद रखें
बता दें कि साल 2026 में सोने ने 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई भी छुआ था। ऐसे में मौजूदा तेजी को देखते हुए निवेशक बाजार पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
खरीदारी से पहले क्या जानना जरूरी
विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के कारण सोने की कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में गहने या निवेश के लिए खरीदारी करने से पहले ताजा रेट जरूर चेक करें।