नशे में धुत होकर पंचायत चुनाव में ड्यूटी कर रहा था होमगार्ड, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 25 Oct, 2021 12:25 PM

home guard jawan arrested under the influence of alcohol

बताया जा रहा है कि सिकरौल थाना क्षेत्र विक्रमपुर इंग्लिश गांव के बूथ संख्या 5 पर होमगार्ड के जवान चंदन सिंह ने ड्यूटी पर तैनात होने से पहले शराब का सेवन किया। इसके बाद वह वहां पर ड्यूटी करने लगा और आसपास के लोगों के बेवजह उलझने लगा। वहीं सूचना के...

बक्सरः बिहार में बक्सर जिले के सिकरौल इलाके से शराब के नशे में होमगार्ड के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, होमगार्ड जवान पांचवें चरण के पंचायत चुनाव में नशे में ही ड्यूटी कर रहा था। इतना ही नहीं, होमगार्ड आसपास के लोगों के साथ हंगामा भी किया।

बताया जा रहा है कि सिकरौल थाना क्षेत्र विक्रमपुर इंग्लिश गांव के बूथ संख्या 5 पर होमगार्ड के जवान चंदन सिंह ने ड्यूटी पर तैनात होने से पहले शराब का सेवन किया। इसके बाद वह वहां पर ड्यूटी करने लगा और आसपास के लोगों के बेवजह उलझने लगा। वहीं सूचना के आधार पर सिकरौल थानाध्यक्ष ने होमगार्ड के एक जवान को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार करने के बाद जवान को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया। मेडिकल की पुष्टि होते ही उसे जेल भेज दिया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!