सारणः अनियंत्रित कार ने बाइक में मारी टक्कर, होमगार्ड जवान की मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Nov, 2020 01:00 PM

home guards killed in road accident in saran

बिहार में सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कार की चपेट में आ जाने से बिहार गृहरक्षा वाहिनी (होमगार्ड) के जवान की मौत हो गई।

छपराः बिहार में सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कार की चपेट में आ जाने से बिहार गृहरक्षा वाहिनी (होमगार्ड) के जवान की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के तुर्की गांव निवासी होमगार्ड जवान चंदेश्वर प्रसाद यादव (53) छपरा आरक्षी केंद्र से मोटरसाइकिल से अपने कर्तव्यस्थल गड़खा थाना क्षेत्र के छठ घाट पर जा रहा था। इसी दौरान फुर्सतपुर गांव के समीप छपरा-गड़खा मुख्य पथ पर विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित कार ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों ने बताया कि घायलावस्था में स्थानीय ग्रामीण जवान को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे पटना चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया। पीएमसीएच ले जाने के दौरान जवान की मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!