Edited By Ramanjot, Updated: 30 Apr, 2026 05:33 PM

ब्यूरो सूत्रों ने आज बताया कि समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र निवासी और परिवादी देवेन्द्र मंडर ने पटना ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी
समस्तीपुर: बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने गुरुवार को समस्तीपुर जिले में रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल का लिपिक अनिल राम को एक लाख रूपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
ब्यूरो सूत्रों ने आज बताया कि समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र निवासी और परिवादी देवेन्द्र मंडर ने पटना ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि लिपिक अनिल राम के द्वारा बकाया वेतन, वेतन अंतर राशि, दोनों मिलाकर 37,00,000/- रुपया का भुगतान के लिए तथा पेंशन संबंधित कार्य करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है।
ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्दष्ट्या आरोप सही पाए जाने के बाद कांड अंकित कर पटना ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक और अनुसंधानकर्ता संजय कुमार के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।
सूत्रों ने बताया कि धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त अनिल राम को एक लाख रूपए रिश्वत लेते हुए समस्तीपुर स्थित अनुमंडल चौक के निकट मुख्य सड़क से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के बाद उसे मुजफ्फरपुर निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।