2024 में RJD के मुंह से छीन कर बिहार में फिर से बनाई NDA की सरकार: सम्राट चौधरी

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Jul, 2024 12:19 PM

in 2024 we will snatch government from rjd s mouth samrat chaudhary

सम्राट चौधरी ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के सम्मान में यहां पार्टी कार्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा, 'मैंने डेढ़ साल तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। जब मैंने प्रदेश अध्यक्ष का...

पटना: बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निवर्तमान अध्यक्ष उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्ष 2024 में प्रदेश में एक बार फिर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनने को उपलब्धि बताते हुए दावा किया कि वह राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुंह से सरकार को निकाल लाए।

"राजद के मुंह से छीन कर बिहार में बनाई NDA की सरकार"
सम्राट चौधरी ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के सम्मान में यहां पार्टी कार्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा, 'मैंने डेढ़ साल तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। जब मैंने प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाला था तब भी कहा था और आज भी कह रहा हूं कि मुझे भाजपा ने जितना दिया है उतना कोई और पार्टी नहीं दे सकती है। मुझे पार्टी ने पहले प्रदेश अध्यक्ष और फिर बिहार का उप मुख्यमंत्री बनाया। यह पार्टी सभी कार्यकर्ताओं को बढ़ाती है।' उन्होंने कहा जब वह अध्यक्ष बने थे तब भी कई चुनौतियां थी। वर्ष 2024 में राजद के मुंह से छीन कर प्रदेश में एक फिर से राजग की सरकार बनाई। 

"सरकार और संगठन में समन्वय बना रहे यह जरूरी"
भाजपा नेता ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने संघर्ष की बदौलत और मजबूत बनेगी। अगले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर प्रदेश में अपार बहुमत से राजग की सरकार बनेगी। एक नई व्यवस्था खड़ी करनी है। चौधरी ने कहा कि भाजपा संगठन की पार्टी है। संगठन को मजबूत करने का लगातार काम होता है। सरकार और संगठन में समन्वय बना रहे यह जरूरी है। उन्होंने डॉ. जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई दी और आश्वस्त किया कि अध्यक्ष के रूप में उनका हमेशा समर्थन रहेगा, साथ ही सरकार का सहयोग भी भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को मिलता रहेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए अध्यक्ष पार्टी को शीर्ष तक पहुंचाने में कामयाब होंगे। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!