शराब माफिया को पकड़ने गई पुलिस पर भीड़ ने किया हमला, पथराव में 2 जवान घायल; 11 लोग गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Oct, 2024 09:05 AM

in katihar a mob attacked the police and liquor mafia

कटिहार जिला पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, “मंगलवार (आठ अक्टूबर) रात सूचना मिली कि राजेश कुमार चौहान भेरिया, रहिका गोशाला इलाके में शराब की तस्करी कर रहा है। जब कांस्टेबल गुलशन कुमार और रितेश कुमार उसे पकड़ने पहुंचे तो आरोपी के समर्थन में आई...

कटिहार: बिहार के कटिहार जिले में कथित शराब माफिया को पकड़ने गई पुलिस पर भीड़ ने हमला कर दिया जिससे दो जवान घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस की बाइक को भी किया क्षतिग्रस्त 
कटिहार जिला पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, “मंगलवार (आठ अक्टूबर) रात सूचना मिली कि राजेश कुमार चौहान भेरिया, रहिका गोशाला इलाके में शराब की तस्करी कर रहा है। जब कांस्टेबल गुलशन कुमार और रितेश कुमार उसे पकड़ने पहुंचे तो आरोपी के समर्थन में आई भीड़ ने सिपाहियों पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस की एक मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।'' 

मुख्य आरोपी सहित 11 लोग गिरफ्तार
बयान में कहा गया कि जैसे-तैसे घायल सिपाही अपनी जान बचाकर निकटतम थाना पहुंचे और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल दोनों घायल पुलिसकर्मियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बाद में, स्थानीय थाना से अतिरिक्त बल ने घटनास्थल पहुंचकर मुख्य आरोपी चौहान सहित कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!