Bihar Politics: "NDA सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल में भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना", बोले मंत्री मंगल पांडेय

Edited By Swati Sharma, Updated: 10 Jun, 2025 06:53 PM

india has become the fastest growing major economy mangal pandey

Bihar Politics: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय (Mangal Pandey) ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल में भारत न केवल सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख...

Bihar Politics: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय (Mangal Pandey) ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल में भारत न केवल सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बन गया है, बल्कि जलवायु कार्रवाई और डिजिटल नवाचार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक प्रमुख वैश्विक आवाज भी बन गया है।

पांडेय (Mangal Pandey) ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में राजग सरकार के 11 वर्ष और मोदी सरकार 0.3 के एक वर्ष पूरे होने पर बधाई देते हुए कहा कि बदला हुआ सशक्त एवं समर्थ भारत हर भारतवासियों को गौरवान्वित कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन गुजरे 11 वर्षों में सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास की नीतियों का नतीजा है कि आज भारत न आंख झुकाकर, न आंख उठाकर बल्कि दुनिया की बड़ी ताकतों से भी आंख मिलाकर बातें करता है। आतंकवाद को लेकर भारत की बदली हुई नीति ''न्यू नार्मल'' भारत की आज पहचान है।  

मंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में आत्मनिर्भर होते भारत ने हर भारतीयों को आत्मविश्वास से भर दिया है। राजग सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के तहत आज 81 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त खाद्यान्न मिल रहा है, 15 करोड़ से अधिक घरों में नल के पानी का कनेक्शन पहुंचा है। गरीबों के लिए चार करोड़ से अधिक आवास बनाए गए हैं, 12 करोड़ शौचालय बनाए गए हैं। 68 लाख रेहड़ी-पटरी वालों को ऋण मिले हैं। छोटे उद्यमियों को 52.5 करोड़ ऋण दिए गए हैं और 20 करोड़ महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के तहत कोविड-19 महामारी के दौरान नकद सहायता दी गई थी। भाजपा नेता ने कहा कि युवा, महिलाएं, किसान और सभी तबके के गरीब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। पिछड़े, दलित एवं आदिवासियों के उत्थान के प्रति भी यह सरकार समर्पित रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!