Edited By Swati Sharma, Updated: 17 Feb, 2024 05:25 PM

पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) के ‘दरवाजा खुला है’ वाले बयान पर पार्टी सांसद मनोज झा (Manoj Jha) ने कहा कि लालू यादव का दिल बहुत बड़ा है। उन्होंने कभी सोचा होगा कि नीतीश कुमार परिवार का हिस्सा हैं और नीतीश ने क्या...
पटनाः पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) के ‘दरवाजा खुला है’ वाले बयान पर पार्टी सांसद मनोज झा (Manoj Jha) ने कहा कि लालू यादव का दिल बहुत बड़ा है। उन्होंने कभी सोचा होगा कि नीतीश कुमार परिवार का हिस्सा हैं और नीतीश ने क्या किया...बिना किसी कारण के, बिना किसी को बताए उन्होंने स्विच ऑन कर दिया।
बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा था कि नीतीश कुमार के लिए दरवाजा खुला हुआ है और वह आते हैं तो उनका स्वागत करेंगे। हालांकि नीतीश ने जवाब देते हुए कहा था,” हमने पहले भी कहा कि गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था, इसलिए हमने उसे छोड़ दिया। वही, लालू प्रसाद का यह बयान इसलिए चर्चा में है, क्योंकि हाल ही में नीतीश कुमार ने आरजेडी से पाला बदलकर एनडीए का दामन थामा है। इस बीच लालू प्रसाद ने यह कहकर राजनीतिक गलियारों में तहलका मचा दिया है। ऐसा लगता है कि वास्तव में अभी खेला होना बाकी है।
गौरतलब हो कि गुरुवार को विधानसभा में राज्यसभा सांसद के लिए हो रहे नामांकन के दौरान लालू और नीतीश का आमना सामना हुआ था। इस दौरान भी दोनों नेता एक दूसरे से गर्मजोशी से मिले थे, इसलिए लालू प्रसाद का यह बयान राजनीति में बहुत ही मायने रखता है।