PK के बिहार की राजनीति में एंट्री पर JDU बोली- हर व्यक्ति को अपना राजनीतिक दल बनाने का अधिकार

Edited By Ramanjot, Updated: 02 May, 2022 06:14 PM

जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि हर एक व्यक्ति को अधिकार प्राप्त है। वह अपना राजनीतिक दल बनाए या राजनीतिक अभियान चलाएं। अगर वह हर व्यक्ति तक पहुंचते हैं तो यह बड़ा उद्देश्य है। देश के अंदर या फैसला राजनीतिक दल होगा जो कह रहा है हर व्यक्ति तक...

पटनाः चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बिहार की राजनीति में एंट्री की खबरों के बाद सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। इसी बीच नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने कहा कि हर व्यक्ति को अपना राजनीतिक दल बनाने का अधिकार है।

जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि हर एक व्यक्ति को अधिकार प्राप्त है। वह अपना राजनीतिक दल बनाए या राजनीतिक अभियान चलाएं। अगर वह हर व्यक्ति तक पहुंचते हैं तो यह बड़ा उद्देश्य है। देश के अंदर या फैसला राजनीतिक दल होगा जो कह रहा है हर व्यक्ति तक पार्टी पहुंच जाएगी। नीरज कुमार ने कहा जदयू की एक लाइन में प्रतिक्रिया यही है हर व्यक्ति को अधिकार है अपना राजनीतिक दल बनाने का।

वहीं भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉ. निखिल आनंद ने कहा है कि प्रशांत किशोर कोई समाजशास्त्री नहीं है, सामाजिक वैज्ञानिक नहीं है। वो विशुद्ध रूप से पॉवर ब्रोकर है और इसी भूमिका में राजनीति में हैं। अब ये राजनीति पार्टी बनाने जा रहे हैं। पुष्पम प्रिया चौधरी का क्या हश्र हुआ ये सभी जानते हैं। उनकी भूमिका वोट कटवा की होगी। ये बिहार की जनता जानती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!