विधायक के बेटे की मौत पर बवाल, अस्पताल के खिलाफ FIR दर्ज... परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Apr, 2026 02:12 PM

jdu mla vibha devi son death case fir filed against the hospital

विधायक विभा देवी के पुत्र अखिलेश कुमार की सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान हुई मौत ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों ने धर्मशीला देवी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही और पैसे के लिए जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

Bihar News: बिहार के नवादा जिले में जदयू (JDU) विधायक विभा देवी और पूर्व राज्य मंत्री राजबल्लभ प्रसाद के पुत्र अखिलेश कुमार (41) की मौत का मामला गरमा गया है। परिजनों की शिकायत और प्राथमिक जांच के आधार पर मुफस्सिल थाना में 'धर्मशीला देवी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल' के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। परिवार का आरोप है कि अस्पताल की घोर लापरवाही और पैसे के लालच के कारण अखिलेश की जान गई। 

7 घंटे तक इलाज में देरी का आरोप 

परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 19 मार्च 2026 को एक सड़क हादसे में घायल होने के बाद अखिलेश कुमार को धर्मशीला देवी अस्पताल लाया गया था। दावे के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने के समय अखिलेश होश में थे और बात कर रहे थे। दोपहर 1 बजे की मेडिकल जांच में ही उनके शरीर के भीतर गंभीर चोटों और ब्लड क्लॉट (खून के थक्के) की पुष्टि हो गई थी, लेकिन विशेषज्ञों की अनुपलब्धता के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें करीब 7 घंटे तक रोके रखा। 

अस्पताल के खिलाफ गंभीर आरोप 

पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद ने अपनी लिखित शिकायत में अस्पताल प्रबंधन पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं।  गंभीर आंतरिक चोट की पहचान के बावजूद समय पर उचित चिकित्सीय उपचार शुरू नहीं किया गया। रेफर किए जाने के दौरान अस्पताल वेंटिलेटर-युक्त एम्बुलेंस उपलब्ध कराने में विफल रहा। परिवार का आरोप है कि केवल आर्थिक लाभ के उद्देश्य से मरीज को समय पर रेफर नहीं किया गया। बाद में नालंदा से एम्बुलेंस मंगवाकर उन्हें पटना रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें- बिहार के सरकारी स्कूलों की टाइमिंग में बड़ा बदलाव, अब इतने बजे से लगेंगी Classes, देखें नया टाइम-टेबल

पुलिस की कार्रवाई 

मुफस्सिल थाना पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 304A (लापरवाही से मौत) समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच टीम ने अस्पताल से अस्पताल के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज, मेडिकल रिकॉर्ड्स और एक्स-रे रिपोर्ट, रेफरल से संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं। 

अस्पताल के बाहर भारी विरोध प्रदर्शन 

घटना के बाद स्थानीय लोगों और समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा। अस्पताल के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने 'हत्यारा अस्पताल' जैसे नारे लगाए और प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। विधायक विभा देवी और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी इस मामले में अपना बयान दर्ज कराते हुए निष्पक्ष जांच की अपील की है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!