Pragati Yatra: जहानाबाद को मिली 240 करोड़ की योजनाओं की सौगात, सीएम नीतीश ने किया शिलान्यास और उद्घाटन

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Feb, 2025 05:55 PM

jehanabad got the gift of schemes worth rs 240 crore

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को अपनी प्रगति यात्रा के तहत जहानाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने दो प्रमुख स्थलों पर विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

जहानाबाद: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को अपनी प्रगति यात्रा के तहत जहानाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने दो प्रमुख स्थलों पर विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन योजनाओं के लिए कुल 240 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है, जिससे जिले में बुनियादी ढांचे और शिक्षा क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।

शिक्षा क्षेत्र को मिली नई सौगात

इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने जहानाबाद के धरहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्यंत पिछड़ा बालिका आवासीय +2 उच्च विद्यालय का उद्घाटन किया, जो जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देगा। इसके बाद उन्होंने काजीसराय में बने उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय का भी लोकार्पण किया।

विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और निरीक्षण

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जिले में कुल पाँच स्थानों पर हुआ। धरहरा में विद्यालय उद्घाटन के बाद उन्होंने परिसर में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। इसके बाद वे काजीसराय पहुंचे, जहां उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय का उद्घाटन किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अरवल मोड़ स्थित रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली। यात्रा के अंतिम चरण में वे इंडोर स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने जिले की विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य कर रही है और सभी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

जहानाबाद में मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं

  • 1. अरवल मोड़ के नजदीक राजाबाजार आर०ओ०बी० का निर्माण किया जायेगा। इसके निर्माण से जल-जमाव एवं ट्रैफिक जाम की समस्या से शहर वासियों को मुक्ति मिलेगी। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आयेगी। (पथ निर्माण विभाग)
  • 2. एन.एच.-110 से एस.एस. कॉलेज, जहानाबाद तक सड़क का निर्माण किया जायेगा। इसके निर्माण से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण छात्रावास, श्रीकृष्ण महिला कॉलेज एवं अनेक सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय के छात्रों के आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही इस पथ में पड़ने वाले एरोड्रॉम स्टेडियम में प्रस्तावित हेलीपैड से विशिष्ट अतिथियों के आवागमन में सुविधा होगी। (ग्रामीण कार्य विभाग)
  • 3. बराबर पर्यटन क्षेत्र का समग्र विकास किया जायेगा। इस पर्यटन क्षेत्र के समग्र विकास से यहाँ आने वाले लाखों श्रद्धालुओं, विशेषकर श्रावण माह में, को आवागमन की सुविधा के साथ-साथ पर्याप्त विश्रामगृह, रोशनी की व्यवस्था, शेड इत्यादि जैसी सुविधाएँ भी प्राप्त होंगी। जिससे पर्यटकों / श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी एवं आस-पास के लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।(पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग)
  • 4. जहानाबाद में स्पोर्टस कॉम्पलेक्स का निर्माण किया जायेगा। इससे खेल को बढ़ावा मिलेगा।(खेल विभाग)
  • 5. जहानाबाद जिले में काको, घोषी एवं मखदुमपुर कुल 03 प्रखंडों में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जायेगा। (भवन निर्माण विभाग)
  • 6. जहानाबाद जिले में नया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल बनाया जायेगा। इसके लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करने के लिए एक टीम को कल ही भेजा जा रहा है ताकि मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना शीघ्र हो सके। इससे लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।(स्वास्थ्य विभाग)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!