Edited By Harman, Updated: 04 Apr, 2026 09:02 AM

बिहार के दरभंगा में स्वर्ण आभूषणों की अब तक की सबसे बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े एक थोक व्यापारी के प्रतिष्ठान पर धावा बोलकर करोड़ों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके के व्यवसायियों...
Bihar News : बिहार के दरभंगा में स्वर्ण आभूषणों की अब तक की सबसे बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े एक थोक व्यापारी के प्रतिष्ठान पर धावा बोलकर करोड़ों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके के व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बड़ा बाजार मुहल्ला के महथा माकेर्ट में स्थित स्वर्ण आभूषण के थोक व्यवसायी मनोज ठाकुर के प्रतिष्ठान प्रेम ज्वैलर्स में चार की संख्या में अपराधियों ने धावा बोला। इसके बाद अपराधियों ने दुकान के मालिक एवं कर्मचारियों को कब्जे में ले लिया और आभूषण और नगद रुपए लूट लिए। बताया जा रहा है कि करीब दो करोड़ रुपये मूल्य के गहनों के साथ लगभग 25 लाख रुपये नकद लूट लिए और मौके से फरार हो गए।
अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। इस मामले में विशेष जांच दल ( एसआईटी) का भी गठन किया गया है। इस बीच मिथिला क्षेत्र के आरक्षी उपमहानिरीक्षक मनोज तिवारी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आसपास की दुकान और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को संग्रह किया जा रहा है।
बाइक सवार चार अपराधियों ने उनके प्रतिष्ठठान में धावा बोला और हथियार का भय दिखाकर आभूषण दो करोड़ के एवं लगभग 25 लाख रुपए नगद लूट कर फरार हो गये। सूत्रों ने बताया कि अपराधी ने दुकान से लूटे गए मोबाइल फोन को सतीस्थान मंदिर के पास फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।