कुशवाहा ने शिवानंद को ही दे डाली आश्रम खोलने की सलाह, कहा- नीतीश को सत्ता के ऊंचे शिखर पर देखना चाहते हैं लोग

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Sep, 2022 12:02 PM

kushwaha advised shivanand to open the ashram

उपेंद्र कुशवाहा ने ट्विटर पर शिवानंद तिवारी को ही आश्रम खोलने की सलाह दे डाली। उन्होंने कहा, “ नीतीश कुमार जी अभी आश्रम नहीं खोलने वाले हैं। करोड़ों देशवासियों की दुआएं उनके साथ हैं, जो चाहते हैं कि नीतीश जी सत्ता के ऊंचे से ऊंचे शिखर पर रहते हुए...

पटनाः जनता दल (यू) के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 2025 में आश्रम खोलने की सलाह देने वाले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता शिवानंद तिवारी पर गुरुवार को पलटवार करते हुए कहा कि देश के करोड़ों लोग नीतीश कुमार को ‘सत्ता के ऊंचे से ऊंचे शिखर' पर आसीन देखना चाहते हैं। 

कुशवाहा ने शिवानंद को दी आश्रम खोलने की सलाह
उपेंद्र कुशवाहा ने ट्विटर पर शिवानंद तिवारी को ही आश्रम खोलने की सलाह दे डाली। उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार जी अभी आश्रम नहीं खोलने वाले हैं। करोड़ों देशवासियों की दुआएं उनके साथ हैं, जो चाहते हैं कि नीतीश जी सत्ता के ऊंचे से ऊंचे शिखर पर रहते हुए बिहारवासियों के साथ देशवासियों की सेवा करते रहें। मुझको लगता है यदि आपको जरूरत है, तो कोई और आश्रम की तलाश कर लेनी चाहिए।” तिवारी ने बुधवार को यहां राजद कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा था, 'नीतीश कुमार ने कहा था कि वह एक आश्रम खोलेंगे और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। उन्हें (कुमार को) यह याद रखना चाहिए... उन्हें 2025 में तेजस्वी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने के बाद आश्रम खोलना चाहिए।" 

यह भी पढ़ें- शिवानंद के बयान पर जायसवाल का कटाक्ष- नीतीश के आश्रम निर्माण में पूर्ण सहयोग देगी BJP 

नीतीश को जबरन आश्रम भेजेगी राजदः भाजपा 
यह टिप्पणी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में की गई। राजद नेता की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार ईकाई के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा, “राजद जल्द ही तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जद (यू) का स्थान ले लेगी और नीतीश जी को जबरन संन्यास दिलाकर आश्रम भेज देगी। शिवानंद तिवारी ने लालू प्रसाद और तेजस्वी सहित राजद के सभी वरिष्ठ नेताओं के सामने यह बयान दिया है।” 

यह भी पढ़ें- RJD नेता शिवानंद तिवारी ने कहा- तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाकर नीतीश कुमार को आश्रम चले जाना चाहिए 

नीतीश के आश्रम निर्माण में पूर्ण सहयोग देगी BJP: जायसवाल
वहीं बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आश्रम खोलने की सलाह देने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के आश्रम निर्माण में भाजपा पूर्ण सहयोग देगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!