Patna में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 89 अपराधी गिरफ्तार, 6 हथियार और 18 कारतूस बरामद

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Apr, 2026 06:02 PM

major police operation in patna 89 criminals arrested

​​​​​​​इस मामले में 104.515 लीटर विदेशी शराब, 938.8 लीटर देशी शराब, 1670 ग्राम गांजा, 62.13 ग्राम अफीम, छह आग्नेयास्त्र, 18 कारतूस, आठ वाहन, 42439 रूपया, 12 मोबाइल फोन समेत अन्य सामान जप्त किया गया है।

Patna News: बिहार के पटना जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग आपराधिक मामले में 89 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। 

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूत्रों ने शनिवार को बताया कि अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए पटना जिले से अपराधकर्मी, अभियुक्त, शराब तस्कर, होम डिलेबर, शराब पीने वाले की गिरफ्तारी की गई है। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को लूट के कांड में पांच, एससी/एसटी कांड में दो, हत्या का प्रयास कांड में 02 , अन्य विशेष प्रतिवेदित कांड में 25, अन्य अविशेष प्रतिवेदित कांड में 25, शराब तस्कर/ होम डिलेबरी मामले में 17 और शराब पीने वाले 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

इस मामले में 104.515 लीटर विदेशी शराब, 938.8 लीटर देशी शराब, 1670 ग्राम गांजा, 62.13 ग्राम अफीम, छह आग्नेयास्त्र, 18 कारतूस, आठ वाहन, 42439 रूपया, 12 मोबाइल फोन समेत अन्य सामान जप्त किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!