मदन सहनी के आरोपों से मांझी भी सहमत, कहा- मंत्रियों की बातों को तरजीह नहीं देते अधिकारी

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Jul, 2021 10:59 AM

manjhi agreed on sahni s allegations

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने दिल्ली से गुरुवार को लौटने के बाद जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि सहनी ने इस्तीफे की पेशकश की है। हालांकि उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि...

पटनाः बिहार के समाज कल्याण मंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश करने वाले मदन सहनी के अफसरशाही को लेकर लगाए गए आरोपों को सही बताकर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने दिल्ली से गुरुवार को लौटने के बाद जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि सहनी ने इस्तीफे की पेशकश की है। हालांकि उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि बिहार में विधायकों और कई मंत्रियों की बातों को अधिकारी तरजीह नहीं देते।

हम के अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधानमंडल दल की बैठक में भी उन्होंने इस मामले को उठाया था। सहनी ने जो कहा है वह आंशिक रूप से सही है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून की समीक्षा होनी चाहिए। अमीर लोग शराब पी रहे हैं और गरीब लोगों पर कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!