बिहार के शिवहर में भीषण आग: सात घर जलकर नष्ट... लाखों की संपत्ति स्वाहा, बेघर हुए परिवारों में मचा कोहराम

Edited By Harman, Updated: 04 Apr, 2026 03:13 PM

massive fire in sheohar bihar seven houses destroyed

बिहार में शिवहर जिले के हिरम्मा थाना क्षेत्र में शनिवार को आग लगने से सात घर जलकर नष्ट हो गये। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। बेघर हुए परिवारों में कोहराम मच गया।

Bihar News : बिहार में शिवहर जिले के हिरम्मा थाना क्षेत्र में शनिवार को आग लगने से सात घर जलकर नष्ट हो गये। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। बेघर हुए परिवारों में कोहराम मच गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बेलाही दुल्ला गांव में आज अचानक एक घर में आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने आसपास के छह अन्य घरों को भी चपेट में ले लिया। इस घटना में सात घर जलकर नष्ट हो गये तथा तीन मवेशियों की जलकर मौत हो गई। इस घटना में दस लाख रुपये से अधिक की संपत्ति नष्ट हो गई। 

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल ने कहा कि घटना स्थल पर राजस्व कर्मियों को भेजा गया है। क्षति के आकलन के बाद पीड़ितों को सरकार की ओर से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!