खगड़िया में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 6 अद्धनिर्मित पिस्तौल के साथ एक गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 28 Aug, 2021 03:01 PM

mini gun factory busted in khagaria

पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने शनिवार को बताया कि सूचना के आधार पर शुक्रवार की रात रेलवे ब्रिज के समीप से अवैध शस्त्र कारोबारी खुर्शीद आलम को छह अर्द्धनिर्मित पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया। खुर्शीद आलम की निशादेही पर विशेष कार्यबल (एसटीएफ),...

खगड़ियाः बिहार में खगड़िया जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उछ्वेदन किया। इसके साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने शनिवार को बताया कि सूचना के आधार पर शुक्रवार की रात रेलवे ब्रिज के समीप से अवैध शस्त्र कारोबारी खुर्शीद आलम को छह अर्द्धनिर्मित पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया। खुर्शीद आलम की निशादेही पर विशेष कार्यबल (एसटीएफ), मोरकाही थाना और चित्रगुप्त थाने की पुलिस ने कोदरा गांव निवासी नंद किशोर यादव के घर पर छापेमारी की।

इस दौरान मिनीगन फैक्ट्री का उछ्वेदन कर छह अद्धनिर्मित पिस्तौल, दो मैगजीन, 12 कारतूस और हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया गया है। अमितेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार खुर्शीद आलम से पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!