मंत्री लेसी सिंह का विपक्ष पर जोरदार हमला, कहा- बाढ़ पर माखौल बनाने वालों को बोलने का कोई अधिकार नहीं

Edited By Swati Sharma, Updated: 01 Oct, 2024 02:31 PM

minister lacey singh s strong attack on the opposition

बाढ़ के मुद्दे पर विपक्ष की तरफ से उठाए जा रहे सवालों का बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह (Lacey Singh) ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को अपने कार्यकाल के कार्यों का जवाब देना चाहिए। उनके राज में उनके नेता कहते थे कि बाढ़ आया है,...

पटना (संजीव कुमार): बाढ़ के मुद्दे पर विपक्ष की तरफ से उठाए जा रहे सवालों का बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह (Lacey Singh) ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को अपने कार्यकाल के कार्यों का जवाब देना चाहिए। उनके राज में उनके नेता कहते थे कि बाढ़ आया है, मछली खाओ। लोगों का माखौल उड़ाया जाता था। अब जब सरकार तत्पर है तो उन्हें सरकार के कार्यों पर बोलने का अधिकार नहीं है।

'नेपाल से आने वाले पानी से लोग परेशान'
दरअसल, तेजस्वी यादव ने राजद के सभी कार्यकर्ताओं को बाढ़ क्षेत्र में मुस्तैद रहने के लिए कहा था।  जदयू कार्यालय में मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि आज सरकार और पूरी सरकारी मशिनरी निदान में लगी हुई है। उनकी बातों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि नेपाल से आने वाले पानी से लोग परेशान हैं। सीएम लगातार नजर बनाए हुए हैं। पानी आने से स्थिति थोड़ी बिगड़ी ही है। अब इसके समाधान में केंद्र और राज्य सरकारें जुटी हुई हैं।  

'स्मार्ट मीटर की मॉनिटरिंग सीएम नीतीश कुमार खुद कर रहे'
वहीं, राजद की तरफ से प्रीपेड मीटर के खिलाफ आंदोलन करने पर लेसी सिंह ने कहा कि ये विपक्ष का कैसा आंदोलन है, विपक्ष के नेता ही गायब हैं। ये किस तरह का आंदोलन उनका है और जनता के मुद्दों को लेकर वे कितने गंभीर हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं। स्मार्ट मीटर की मॉनिटरिंग सीएम नीतीश कुमार खुद कर रहे हैं। ये निरंतर सुधार करने की चीज है। प्रीपेड मीटर को लेकर लोगों के भ्रम और शिकायतों को दूर किया जा रहा है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है।  
      

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!