Edited By Ramanjot, Updated: 25 Mar, 2026 03:30 PM
#Bhagalpur #Bihar
भागलपुर जिले में अपराधियों का मनोबल एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है। शाहकुंड प्रखंड के सजौर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरिया मोड़ पर सोमवार रात करीब 8 बजे बेखौफ बदमाशों ने कैफे संचालक उत्तम कुमार को गोली मार दी। इस घटना से इलाके में...
Bhagalpur: भागलपुर जिले में अपराधियों का मनोबल एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है। शाहकुंड प्रखंड के सजौर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरिया मोड़ पर सोमवार रात करीब 8 बजे बेखौफ बदमाशों ने कैफे संचालक उत्तम कुमार को गोली मार दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि उत्तम कुमार अपने कैफे में काम कर रहे थे, जहां वे डिजिटल स्टूडियो और ऑनलाइन सेवाएं भी संचालित करते थे। इसी दौरान अचानक अपराधी कैफे में घुस आए और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी...