मोतिहारी में आकाशीय बिजली गिरने से मां और बेटे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Edited By Ramanjot, Updated: 25 Jun, 2022 12:20 PM

mother and son died due to lightning in motiharix

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मां व लड़का खेत में धान की रोपनी कर रहे थे। तभी अचानक आसमान से बिजली की गड़गड़ाहट हुई और आकाशीय बिजली मां और बेटे पर आ गिरी। हादसे में  दोनों की मौके पर ही मौत हो गई

मोतिहारीः बिहार में मोतिहारी जिले के पहाड़पुर में बिजली गिरने से मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मां व लड़का खेत में धान की रोपनी कर रहे थे। तभी अचानक आसमान से बिजली की गड़गड़ाहट हुई और आकाशीय बिजली मां और बेटे पर आ गिरी। हादसे में  दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना को लेकर परिजनों ने अरेराज हरसिद्धि मुख्य मार्ग पर आगजनी कर घंटों जाम लगा दिया। इसके साथ ही परिजनों ने मुआवजे की मांग की है।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद जाम को हटवाया। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिले के सदर अस्पताल भेज दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!