Edited By Harman, Updated: 03 Apr, 2026 10:15 AM

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक कलयुगी प्रेमी ने मोबाइल फोन दिलाने का झांसा देकर अपनी ही प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। इंटरमीडिएट की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी उसे अपने...
Bihar Crime Updates : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक कलयुगी प्रेमी ने मोबाइल फोन दिलाने का झांसा देकर अपनी ही प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। इंटरमीडिएट की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी उसे अपने दोस्त के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था, जिसका विरोध करने पर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सकरा थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी प्रेमी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि छात्रा ने अपने प्रेमी कृष्णा से एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन की मांग की थी। गुरुवार को कृष्णा ने उसे फोन कर नया मोबाइल दिलाने के बहाने घर से बुलाया। बेझा बैंक के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में छात्रा को दोनों आरोपियों के साथ बाइक पर जाते हुए देखा गया था।
पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी छात्रा को लेकर बेझा चौक की ओर गए। वहां कृष्णा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह छात्रा पर अपने दोस्त पिंकू के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। जब छात्रा ने इसका कड़ा विरोध किया और शोर मचाने व सबको बताने की धमकी दी, तो दोनों आरोपियों ने उसके ही दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए।
पुलिस टीम की सघन छापेमारी के बाद 48 घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, आरोपियों के कपड़े, दो मोबाइल फोन और पीड़िता की साइकिल बरामद कर ली है। तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने इस केस को सुलझाने में कामयाबी हासिल की। फिलहाल दोनों आरोपियों को फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। परिजनों की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस अब इस मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए सजा दिलाने की तैयारी कर रही है।