हफ्ते के अंदर एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, किसी के पेट में दर्द तो किसी के मुंह से निकला खून

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Sep, 2021 03:52 PM

mysterious death of 5 members of a family

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसा कॉलोनी गांव की है। यहां के निवासी परशुराम प्रसाद कुशवाहा के घर 26 अगस्त से लेकर 3 सितंबर तक कुल 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में से कुछ के गले में दर्द हो रहा था, तो किसी के पेट में।...

पूर्वी चंपारणः बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां बीते सप्ताह के अंदर एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं रहस्यमय तरीके से 5 सदस्यों की मौत होने के बाद यहां के डॉक्टर भी हैरान हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसा कॉलोनी गांव की है। यहां के निवासी परशुराम प्रसाद कुशवाहा के घर 26 अगस्त से लेकर 3 सितंबर तक कुल 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में से कुछ के गले में दर्द हो रहा था, तो किसी के पेट में। वहीं किसी के मुंह से झाग निकला तो किसी के नाक से खून। लेकिन अभी तक मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अंजनी कुमार ने बताया कि मेडिकल टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है। एक टीम को घर में तैनात किया गया है, जो परिवार के सदस्यों का हेल्थ चेकअप कर रही है।

बताया जा रहा है कि घर में ठग प्रसाद की 11 वर्षीय पुत्री अंश कुमारी की मौत 26 अगस्त को हुई। इसके बाद परशुराम प्रसाद कुशवाहा के 32 वर्षीय पुत्र रविन्द्र कुमार व उनके 10 वर्षीय पुत्र प्रियांश कुमार की मौत 1 सितंबर को हुई और उसी परिवार के दो अन्य सदस्यों 13 वर्षीय मुन्नी कुमारी व 4 वर्षीय कालू कुमार की मौत शुक्रवार को हुई है। वहीं एक हफ्ते में पांच लोगों की मौत की इलाके में हड़कंप मच गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!