"महाराष्ट्र और झारखंड में बनेगी NDA की सरकार", JDU नेता ने कहा- हेमंत सोरेन सरकार की विदाई चाहते हैं लोग

Edited By Swati Sharma, Updated: 22 Nov, 2024 12:57 PM

nda government will be formed in maharashtra and jharkhand jdu

महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद सामने आए एग्जिट पोल में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है। वहीं, महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल पर JD(U) नेता राजीव रंजन प्रसाद ने...

पटना: महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद सामने आए एग्जिट पोल में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है। वहीं, महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल पर JD(U) नेता राजीव रंजन प्रसाद ने प्रतिक्रिया दी है।  

राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि महाराष्ट्र में महायुति की सरकार स्पष्ट बहुमत से बनेगी और दूसरी तरफ झारखंड में NDA की सरकार बनेगी क्योंकि लोग हेमंत सोरेन सरकार की विदाई चाहते हैं। भ्रष्टाचार के किस्से वहां पर बच्चों के जुबान पर है और जिस तरह से उनके खिलाफ ईडी और CBI के छापे पड़े हैं उसके बाद वहां पर हेमंत सोरेन का कोई चेहरा नहीं बचा है और इसका नुकसान वहां पर कांग्रेस-RJD को उठाना पड़ेगा।

 इधर, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) ने एग्जिट पोल पर कहा, हमें पता है कि महाराष्ट्र और झारखंड में NDA की सरकार बनेगी। हरियाणा में भी कांग्रेस सरकार बना रही थी लेकिन क्या हुआ? कांग्रेस मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखती है, उन्हें सपने देखने दीजिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!