Edited By Swati Sharma, Updated: 02 Apr, 2024 04:47 PM
![neighboring youth raped a 3 year old innocent girl](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2024_4image_16_46_551442798b-ll.jpg)
बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां पर एक युवक ने 3 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक, मामला राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि...
पटनाः बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां पर एक युवक ने 3 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
जानकारी के मुताबिक, मामला राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि रविवार को मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी उनके पड़ोस में रहने वाला एक युवक बच्ची को खिलाने के बहाने अपने घर ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के कुछ देर बाद लड़की अपने घर पर पहुंची और आपबीती अपनी मां को बताई। वहीं, अब पीड़िता की मां ने अपने बच्ची के साथ दानापुर थाने में पहुंच न्याय की गुहार लगाई हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए दानापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच करते हुए आरोपी की गिरफ्तार कर लिया है।
दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक दीक्षा ने बताया कि दानापुर थाना क्षेत्र में एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ रेप का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें दानापुर थाना कांड संख्या 315/24 धारा 376 A B एवं पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल एवं 164 का बयान न्यायालय में दर्ज कराया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।