बिहार के अफसरों के लिए नई गाइडलाइन जारी- सांसदों और विधायकों के साथ ठीक से करें व्यवहार

Edited By Nitika, Updated: 07 Mar, 2021 06:35 PM

new guidelines released for officers of bihar

बिहार विधानसभा ने राज्य के अफसरों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसके अन्तर्गत अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे सांसदों और विधायकों के साथ ठीक से व्यवहार करें।

 

पटनाः बिहार विधानसभा ने राज्य के अफसरों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसके अन्तर्गत अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे सांसदों और विधायकों के साथ ठीक से व्यवहार करें। इतना ही नहीं सरकारी दफ्तर में सांसद और विधायक के आते ही अफसरों को उनके सम्मान में खड़ा होना होगा।

बिहार सरकार ने सांसदों और विधायकों के साथ ठीक से व्यवहार करने के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। विधायकों और सांसदों के साथ अफसरों को कैसा व्यवहार करना है, इस बारे में यह गाइडलाइन काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दरअसल, विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अफसरों के रवैये पर कई सवाल उठे थे। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने निर्देश दिए थे।

गाइडलाइन की प्रमुख बातें इस प्रकार हैः-

  • अगर कोई जनप्रतिनिधि किसी तरह की जानकारी मांगे तो उसे शीघ्रता से देने की कोशिश होनी चाहिए
  • जनप्रतिनिधि से मुलाकात करते समय अगर समय में परिवर्तन होता है, तो इसकी भी जानकारी दी जाए।
  • जनप्रतिनिधियों से बात करते समय अफसरों को धैर्य से उनकी बातों को सुनकर उसका समाधान करना चाहिए।
  • सार्वजनिक समारोहों में जनप्रतिनिधियों को निश्चित तौर पर आमंत्रित करें। उनके लिए मंच पर बैठने की व्यवस्था भी की जाए।
  • अगर कोई जनप्रतिनिधि कार्यालय आता है तब आवश्यकतानुसार उनके लिए वाहन की व्यवस्था करवानी चाहिए।
  • जनप्रतिनिधि जिस भाषा में जानकारी लेना चाहें, उसी भाषा में उन्हें जानकारी दी जानी चाहिए।


बता दें कि संसदीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने राज्य के डीजीपी एसके सिंघल के अलावा सभी विभागों के प्रधान सचिव, जिलों के डीएम और एसपी को पत्र लिखा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!