NIAने प्रमुख माओवादी नेता के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र, मगध क्षेत्र में प्रतिबंधित संगठन को पुनर्जीवित करने में था हाथ

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Sep, 2024 02:29 PM

nia filed chargesheet against prominent maoist leader

बयान में कहा गया है कि भाकपा (माओवादी) के पोलित ब्यूरो के सदस्य और उत्तरी क्षेत्र के ब्यूरो प्रमुख प्रमोद मिश्रा के करीबी सहयोगी विनोद मिश्रा उर्फ बिनोद कुमार मिश्रा का नाम शुक्रवार को विशेष एनआईए अदालत के समक्ष दायर पूरक आरोप पत्र में शामिल है।...

पटना: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) को राज्य के मगध क्षेत्र में पुनर्जीवित करने से संबंधित एक बड़ी साजिश का हिस्सा होने के लिए एक प्रमुख नक्सली नेता के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। शनिवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। 

बयान में कहा गया है कि भाकपा (माओवादी) के पोलित ब्यूरो के सदस्य और उत्तरी क्षेत्र के ब्यूरो प्रमुख प्रमोद मिश्रा के करीबी सहयोगी विनोद मिश्रा उर्फ बिनोद कुमार मिश्रा का नाम शुक्रवार को विशेष एनआईए अदालत के समक्ष दायर पूरक आरोप पत्र में शामिल है। एनआईए द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि जांच से पता चला है कि आरोपी विनोद मिश्रा ने मगध क्षेत्र (बिहार के गया और औरंगाबाद क्षेत्र) में प्रतिबंधित संगठन को पुनर्जीवित करने में मदद की थी। 

यह मामला 10 अगस्त 2023 को भाकपा (माओवादी) के दो शीर्ष नेताओं की गिरफ्तारी से जुड़ा है। मामला दर्ज होने के बाद से गिरफ्तारी से बच रहे विनोद मिश्रा को 20 मार्च 2024 को झारखंड के धनबाद से गिरफ्तार कर लिया गया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!