यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर CM नीतीश ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Aug, 2021 11:51 AM

nitish condoles the death of former up chief minister kalyan singh

नीतीश कुमार ने शनिवार को अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय कल्याण सिंह एक प्रख्यात राजनेता थे। वह दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के पद को भी सुशोभित किया था। देश की राजनीति में उनका बहुमूल्य...

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

नीतीश कुमार ने शनिवार को अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय कल्याण सिंह एक प्रख्यात राजनेता थे। वह दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के पद को भी सुशोभित किया था। देश की राजनीति में उनका बहुमूल्य योगदान रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, 'स्व. कल्याण सिंह के साथ मेरा आत्मीय संबंध था और उनसे दिल्ली में प्राय: मुलाकात हो जाती थी। उनके निधन से न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।' नीतीश ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!