नीतीश कुमार ने विधायक मुसाफिर पासवान के निधन पर जताया शोक

Edited By Nitika, Updated: 25 Nov, 2021 05:23 PM

nitish condoles the death of musafir paswan

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर जिला के बोचहां विधानसभा क्षेत्र से विधायक मुसाफिर पासवान के निधन पर आज गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर जिला के बोचहां विधानसभा क्षेत्र से विधायक मुसाफिर पासवान के निधन पर आज गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की।

नीतीश कुमार ने गुरुवार को यहां अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. पासवान एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। वह अपने क्षेत्र में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से वह मर्माहत हैं। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने स्व. पासवान के पुत्र अमर पासवान से दूरभाष पर बातचीत कर सांत्वना दी। स्व. पासावान का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!