मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईद-उल-अजहा की दी बधाई, राज्यवासियों से की ये अपील

Edited By Nitika, Updated: 21 Jul, 2021 10:25 AM

nitish congratulates eid ul azha

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है। नीतीश कुमार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि ईद-उल-अजहा असीम आस्था का त्योहार है।

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है। नीतीश कुमार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि ईद-उल-अजहा असीम आस्था का त्योहार है। खुदा के हुक्म पर बड़ी से बड़ी कुर्बानी के लिए तैयार रहना इस त्योहार का आदर्श है।

मुख्यमंत्री ने इस त्योहार को आपसी भाईचारा एवं सछ्वाव के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाने से आनंद और बढ़ जाता है।

वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि वर्तमान में कोरोना के संक्रमण को देखते हुये प्रत्येक व्यक्ति का सचेत रहना नितान्त आवश्यक है। कोरोना के संक्रमण से बचाव का सबसे अच्छा उपाय सोशल डिस्टेंसिंग है। आप सब लोग घर के अंदर ही इबादत करें, आपके सहयोग से ही इस महामारी से निपटने में सफलता मिलेगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!