"बिहार विधानसभा की राजनीति में नीतीश कुमार एक धुरी", ललन सिंह बोले- उनका हाथ जिसके साथ रहता है वही शासन करता...

Edited By Swati Sharma, Updated: 08 Sep, 2024 04:19 PM

nitish kumar is a pivot in the politics of bihar assembly lalan singh

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह (Lalan Singh) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा की राजनीति में नीतीश कुमार एक धुरी हैं। नीतीश कुमार का हाथ जिसके साथ रहता है वही बिहार में शासन...

पटना: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह (Lalan Singh) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा की राजनीति में नीतीश कुमार एक धुरी हैं। नीतीश कुमार का हाथ जिसके साथ रहता है वही बिहार में शासन करता है।

"नीतीश कुमार की यूएसपी है भ्रष्टाचार पर शून्य सहिष्णुता"
ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने तो कह दिया कि उन्होंने दो बार(राजद के साथ गठबंधन करके) गलती की। नीतीश कुमार की यूएसपी है भ्रष्टाचार पर शून्य सहिष्णुता। लेकिन इन लोगों (राजद) ने गठबंधन के बाद नीतीश कुमार के इस सिद्धांत को तार-तार कर दिया।

बता दें कि हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद के राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के साथ अतीत में रहे अपने गठबंधन को ‘गलती' बताते हुए कहा था कि यह चूक उनसे दो बार हुई, लेकिन अब और नहीं होगी। इतना ही नहीं, जदयू अध्यक्ष ने भाजपा के साथ अपने संबंधों की ओर इशारा करते हुए कहा था कि हमारे संबंध 1990 के दशक से हैं। बिहार में जितना अच्छा काम हुआ है, हमारे नेतृत्व में हुआ है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!