राजगीर को मिला नया रोड ओवरब्रिज, NH-82 पर सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Aug, 2025 06:44 PM

nitish kumar rajgir visit 2025

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नालंदा जिले के राजगीर में सालेपुर-राजगीर फोरलेन हाई-वे के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया तथा राष्ट्रीय उच्च पथ 82 पर नवनिर्मित आर०ओ०बी० का उ‌द्घाटन किया।

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नालंदा जिले के राजगीर में सालेपुर-राजगीर फोरलेन हाई-वे के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया तथा राष्ट्रीय उच्च पथ 82 पर नवनिर्मित आर०ओ०बी० का उ‌द्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने राजगीर के सिलाव के बेलौआ में आयोजित कार्यक्रम स्थल से 862.63 करोड़ रुपये की लागत से नालंदा जिला अंतर्गत सालेपुर (एस०एच०-78) से नूरसराय-अहियापुर-सिलाव होते हुए एन०एच०-120 के बेलौआ (राजगीर) तक फोर लेन हाई-वे (बौद्ध सर्किट को जोड़नेवाला राजगीर का पर्यटन मार्ग) के निर्माण कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। 

PunjabKesari

शिलान्यास के पश्चात् मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पथ का निर्माण हो जाने से पटना से राजगीर की दूरी लगभग 20 कि०मी० कम हो जाएगी। इसके बन जाने से राजगीर में निर्माणाधीन / निर्मित अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर व हवाई अड्डा, नालंदा विश्वविद्यालय एवं राजगीर पर्यटन क्षेत्र पहुंचना सुगम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पथ के बन जाने से इस क्षेत्र में औद्योगिक एवं आर्थिक विकास में प्रगति होगी। साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

PunjabKesari

ज्ञातव्य है कि इस परियोजना के माध्यम से बिहटा सरमेरा राजकीय उच्च पथ (एस०एच०-78), सालेपुर-करौटा पथ, बिहारशरीफ-जहानाबाद राष्ट्रीय उच्च पथ (एन०एच०-33) तथा बिहारशरीफ-राजगीर-गया-डुमरांव राष्ट्रीय उच्च पथ (एन0एच0-120) आपस में जुड़ जाएंगे।

PunjabKesari

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने ग्राम हसनपुर में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर 81 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 82 के भाग 74+683 पर राजगीर रोड ओवरब्रिज (पहुंच फ्थ सहित) का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राजगीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इससे लोगों का आवागमन और सुगम हो जाएगा तथा जाम से निजात मिलेगी।

PunjabKesari

ज्ञातव्य है कि रेलवे ओवरब्रिज राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-120 (पुराना एन०एच०-82) सरदार पटेल हॉल्ट एवं राजगीर परिसर में स्थित है। पहले यहां लेवल क्रॉसिंग पर जाम की स्थिति बनी रहती थी। इस आर०ओ०बी० के बगल से राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की तरफ राजगीर, नवादा एवं गयाजी से जाने के लिए पथ निकलती है।

PunjabKesari

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम है, जिसमें कई अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिस्पर्द्धाएं होती रहती हैं और आर०ओ०बी० से राजगीर अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की दूरी 8 कि०मी० है।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने राजगीर खेल परिसर स्थित स्टेडियम में एशिया रग्बी अंडर 20 चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया और वहां अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्द्धन किया।

PunjabKesari

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने भूटानी मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

PunjabKesari

कार्यक्रम में जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, विधायक श्रीकृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधायक कौशल किशोर, पूर्व विधायक ई० सुनील सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, सामान्य प्रशासन विभाग तथा खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेंदर, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर० पुडकलकट्टी, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ० चंद्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के चेयरमैन शीर्षत कपिल अशोक, बिहार खेल विश्वविद्यालय के कुलपति शिशिर सिन्हा, खेल विभाग के निदेशक महेंद्र कुमार, नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार, नालंदा के पुलिस अधीक्षक भारत सोनी सहित अन्य वरीय अधिकारीगण एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!