डॉ. मानस बिहारी के निधन पर नीतीश ने जताया शोक, कहा- वैज्ञानिक क्षेत्र में हुई अपूरणीय क्षति

Edited By Ramanjot, Updated: 04 May, 2021 04:57 PM

nitish mourns the death of dr manas bihari

मुख्यमंत्री नीतीश ने अपने शोक संदेश में कहा कि प्रसिद्ध रक्षा वैज्ञानिक पद्मश्री डॉ. मानस बिहारी वर्मा जी का निधन दुखद है। वे महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के सानिध्य में काम करने वाले लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट ‘तेजस‘ के...

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रसिद्ध रक्षा वैज्ञानिक पद्मश्री डॉ. मानस बिहारी वर्मा के कोरोना से निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि प्रसिद्ध रक्षा वैज्ञानिक पद्मश्री डॉ. मानस बिहारी वर्मा जी का निधन दुखद है। वे महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के सानिध्य में काम करने वाले लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट ‘तेजस‘ के निर्माण में प्रोजेक्ट डायरेक्टर भी थे। भारतीय वायुसेना को अधिक मारक बनाने में डॉ. वर्मा का योगदान अविस्मरणीय है।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा साइंटिस्ट ऑफ द ईयर, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी द्वारा प्रौद्योगिकी नेतृत्व पुरस्कार और 2018 में पद्मश्री से सम्मानित डॉ. मानस बिहारी वर्मा का संपूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित था। उनके निधन से वैज्ञानिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है। नीतीश ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!