सारणः अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा बालू लदा ट्रक, एक व्यक्ति की मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Feb, 2022 01:43 PM

one person dies after truck overturns in saran

मिली जानकारी के अनुसार, चिरांद गांव के समीप टमाटर लदे पिकअप वैन में बालू लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद पिकअप वैन पर सवार लोगों ने बालू लदे ट्रक चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस घटना...

छपराः बिहार में सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र में गुरूवार को ट्रक के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, चिरांद गांव के समीप टमाटर लदे पिकअप वैन में बालू लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद पिकअप वैन पर सवार लोगों ने बालू लदे ट्रक चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस घटना में उक्त ट्रक पर सवार ट्रक के मालिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक फरार हो गया।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। इस घटना के बाद पिकअप वैन का चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!