Patna Loot Case: 20 लाख की लूट का खुलासा, बेगूसराय से दबोचा गया आरोपी, कैश और बाइक बरामद

Edited By SHUKDEV PRASAD, Updated: 25 Mar, 2026 11:13 PM

patna crime news

पटना के पाटलिपुत्र इलाके में हुई 20 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने अहम सफलता हासिल की है। सिटी एसपी सेंट्रल दीक्षा के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Patna Crime News: पटना के पाटलिपुत्र इलाके में हुई 20 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने अहम सफलता हासिल की है। सिटी एसपी सेंट्रल दीक्षा के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने Begusarai से सैफ खान नामक आरोपी को पकड़ा है, जिसके पास से करीब 2.12 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी उसके घर से जब्त की गई है।

दिनदहाड़े कैश एजेंट को बनाकर निशाना

यह घटना सोमवार दोपहर की है, जब एक निजी कैश मैनेजमेंट कंपनी के कर्मचारी पंकज कुमार बैंक में पैसे जमा करने जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही वे बोरिंग रोड की ओर बढ़ रहे थे, रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। दो बाइक पर आए चार अपराधियों ने हथियार दिखाकर उनसे नकदी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

“कट्टा दिखाकर छीन लिया बैग” – पीड़ित की आपबीती

पीड़ित पंकज कुमार ने बताया कि वे कलेक्शन लेकर बैंक जा रहे थे, तभी अचानक अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने चेहरे ढके हुए थे और पूरी घटना सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई।

 CCTV फुटेज बना पुलिस के लिए अहम सुराग

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत जांच तेज करते हुए विशेष टीम का गठन किया। आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। इन्हीं सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही।

 आरोपी का आपराधिक इतिहास, बाकी की तलाश जारी

गिरफ्तार सैफ खान पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, अपहरण और हत्या जैसे गंभीर केस दर्ज हैं। फिलहाल इस लूटकांड में शामिल अन्य तीन आरोपी फरार हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!